- Hindi News
- National
- Singheswar News Planned Teachers Did Not Celebrate Holi And Effigy Of Cm
नियोजित शिक्षकों ने नहीं मनाई होली किया सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने सरकार की हठधर्मिता, तानाशाही रवैया एवं दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में होलिका दहन के दिन प्रखंडों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री डाॅ. कृष्ण नंदन वर्मा एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग आरके महाजन का पुतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके अलावा शिक्षकों ने विरोध स्वरूप होली भी नहीं मनाया।
मौके पर संतोष कुमार, नारायण ऋषिदेव, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव सिंह, विजय कुमार, वीरेंद्र रजक, शम्भू यादव, अर्चना कुमारी, राजकुमार जायसवाल, खुशबु कुमारी, संजू कुमारी, चुनचुन कुमारी, कुमारी किरण, संजन कुमारी, अर्चना कुमारी, नूतन कुमारी, शबनम प्रवीण, विभा रानी आदि मौजूद थीं। दूसरी ओर, प्रखंड मुख्यालय शंकरपुर में नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। इसका नेतृत्व प्रखंड सचिव लाल बहादुर यादव ने किया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि बिहार के लाखों प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष समान काम का समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शिक्षकों के समस्याओं का निदान नहीं कर सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली है। मौके पर सुधीर कुमार सुमन, अजय आजाद, जागेश्वर ऋषिदेव, दीपनारायण यादव, सत्येंद्र राम, प्रमोद राम, सोनू राम, जयप्रकाश राम, रमेश पंडित, अरुण मंडल, राकेश कुमार, मो. साबिर आलम, दिलीप कुमार, सोनू कुमार, कौशलेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, रेखा रमण, पूनम कुमारी, अजय कुमार, कंचन कुमारी, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया पुतला दहन
बिहारीगंज, घैलाढ़
बिहारीगंज में होली की पूर्व संध्या पर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव का पुतला जलाया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बीआरसी के सामने समिति के बैनर तले सभी संगठन के प्रतिनिधि एवं प्रखंड इकाई के शिक्षक शामिल हुए। समन्वय समिति के अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि होलिका दहन कर शिक्षकों ने अपनी वेदना व आक्रोश व्यक्त किया है, जो मांग माने जाने तक जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक नेता संजय जायसवाल, राजेश सिंह, प्रभाषचंद्र भास्कर, संतोष कुमार ने कहा कि समन्वय समिति के निर्णय के आलोक में उनसबों ने होली नहीं मनाया। सरकार को भी दीपावली नहीं मनाने देंगे। मौके पर मो. सजाबुल, मोतीलाल मंडल, सामंत कुमार सानू, अजय कुमार, राजीव झा, रोशन कुमार पंकज, कुमार मनीष, अताउल्ला खान, मुकेश कुमार, राजेश यादव, संजय कुमार, दिनेश गुप्ता, रवींद्र कुमार, रविशंकर मुन्ना, शेखर कुमार व अन्य मौजूद थे। दूसरी ओर, प्रखंड मुख्यालय घैलाढ़ में राज्य व्यापी आह्वान पर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य का पुतला दहन किया। इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदू के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी से जुलूस की शक्ल में रैली निकाल कर मुख्यालय के बाजार होते हुए मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। मौके पर सचिव मंडल सदस्य हरेराम कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार, बद्री तांती, दयाशंकर, हरिबल्लभ, गुरुदेव यादव, संतोष कुमार, हिमांशु शेखर, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, मीनाक्षी, मुकेश, मिथिलेश, नंदन, युगल किशोर आदि शिक्षक मौजूद थे।