- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Police Crackdown On 107 Suspected 288 Suspects In Holi District
जिले में होली को ले 288 संदिग्धों पर पुलिस ने की 107 के तहत कारवाई
होली में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी संजय कुमार के निर्देश पर विभिन्न थानों में सैकड़ों संदिग्ध के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता के दफा 107 एवं 116 की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित थानों से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अगर होली के दौरान विधि- व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न होगी तो उसकी जिम्मेदारी नामित संदिग्ध पर होगी। थानों द्वारा संबंधित व्यक्ति से बांड भी बनावा लिया गया है। सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 55 संदिग्धों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड के सभी थाना व ओपी क्षेत्रों में होली के मौके पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 152 के खिलाफ 107 एवं 116 की कार्रवाई की है। कुमारखंड थानाध्यक्ष दीपकचंद्र दास ने बताया कि विभिन्न पंचायतों के 40 के विरुद्ध 107 की कार्रवाई के लिए नोटिस भेजी गई है। श्रीनगर थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र में रंग और गुलाल का त्योहार होली को लेकर 26 लोगों को 107 व 116 की कार्रवाई के लिए नोटिस दी गई है । भतनी ओपी प्रभारी परशुराम दास ने बताया कि 25 लोगों को नोटिस भेजी जा चुकी है। बेलारी ओपी प्रभारी रणवीर राउत ने भी 60 लोगों के खिलाफ नोटिस दिया है।
अरार ओपी प्रभारी राजवली यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गम्हरिया थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि 86 लोगों पर 107 तथा 116 की कार्रवाई करते हुए नोटिस भेज दिया गया है। भर्राही ओपी प्रभारी त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के 25 लाेगाें पर 107 तथा 116 की कार्रवाई की गई है।