हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में रविवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसपी संजय कुमार ने की। गोष्ठी में माैजूद थानाध्यक्षों समेत पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि होली में शराब की डिमांड पूरा करने के लिए शराब तस्कर किसी न किसी रास्ते से जिले में लाने का प्रयास करेंगे। शराब तस्करों के मंसूबे पर नकेल कसने के लिए सीमा क्षेत्रों के थानाध्यक्षों समेत पुलिस जवान की सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हाेली में हाेने वाली हुड़दंग पर पूरी नजर रखने के लिए नियमित गश्त जरुरी है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे हुड़दंगियों पर नजर रखें तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक के दौरान सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ता से बात करें तथा हाेने वाली कठिनाइयों को दूर कर कांडों का निष्पादन करें। इस दौरान थानावार कांडों की समीक्षा की गई। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित छापेमारी करें।
बैठक में सदर एसडीपीओ वसी अहमद, सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सदर इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी, मिठाही पुलिस शिविर प्रभारी अमित कुमार राय, भर्राही ओपी प्रभारी त्रिभुवन पांडेय, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष, गम्हरिया थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता, मुरलीगंज थानाध्यक्ष किशोर कुमार, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक, अरार ओपी प्रभारी राजवली कुमार, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार व शंकरपुर थानाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।