पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chausa News Preparations Are Underway To Install The Statue In Hanuman Temple

हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही जोरों पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यज्ञ को लेकर आगामी 25 मार्च को ध्वजारोहण का कार्य किया जाएगा

प्रखंड क्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत के डाक बंगला चौक पर स्थानीय मजदूर संघ द्वारा श्रीश्री 108 श्री हनुमान मंदिर निर्माण के बाद प्रतिमा स्थापना की तैयारी जोरों पर है। वहीं चार दिवसीय यज्ञ की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

यज्ञ को लेकर आगामी 25 मार्च को ध्वजारोहण का कार्य किया जाएगा। जबकि 30 मार्च को कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। 31 मार्च को हवन यज्ञ, स्थापना एवं अखंड कीर्तन शुरू होगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं कोषाध्यक्ष रूदल यादव ने बताया कि 1 अप्रैल को समापन एवं 2 अप्रैल को मूर्ति का नगर भ्रमण कर विसर्जन होगा। बताया गया कि यज्ञ में दूर-दूर संत महात्माओं का पदार्पण हो रहा है। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ-साथ मंदिर परिसर में वर्षों से चल रहे मंदिर निर्माण के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं कोषाध्यक्ष रूदल यादव ने बताया कि फुलौत के समस्त ग्राम वासियों के सहयोग के लगातार आयोजन समिति की बैठक भी की जा रही है।

बताया गया कि चार दिवसीय यज्ञ में पेयजल, पूजा पंडाल व देवी- देवताओं की प्रतिमाओं को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं यज्ञ को लेकर मंदिर की निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...