पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्थापना दिवस पर निकाली गई साईं की पालकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के उत्तरी पंचायत स्थित कचहरी टोला मे मुनमुन सिंह के निवास स्थान पर स्थापित साईं प्रतिमा के स्थापना दिवस के मौके पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा कचहरी टोला स्थित साईं मंदिर से निकली जो आलमनगर थाना चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, काली मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर से पुवारी टोला के साथ ही नगर भ्रमण किया। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा आराधना करते हुए पुनः कचहरी टोला स्थित मुनमुन सिंह के निवास स्थान पर पहुंची। साईं मंदिर पहुंचे पालकी यात्रा को सफल बनाने एवं भव्य बनाने के लिए डीजे, बैंड बाजे एवं घुड़सवारों को भी पालकी यात्रा में शामिल किया गया था। इस दौरान साईंनाथ भजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम के आयोजक मुनमुन सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व साईंनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत पालकी शोभायात्रा से होती है। इस दौरान संध्या में साईं भजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कन्हैया प्रसाद सिंह, चितरंजन प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, हिमांशु कुमार व आशीष कुमार सहित अन्य भी थे।

आलमनगर में साईं की पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...