पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटो पलटने से सात लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गम्हरिया | प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर बड़ा पुल के पास ऑटो पलटने से उसपर सवार सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। बताया गया कि एक ऑटो सवारी को बैठाकर गम्हरिया से सिंहेश्वर को जा रहा था। इस क्रम में ऑटो चालक एक हाथ से मोबाइल पकड़कर कहीं बात भी कर रही था। तभी रास्ते में जीवछपुर बड़ा पुल के पास अचानक से चालक का नियंत्रण ऑटो से हट गया। इसके साथ ही ऑटो पुल पर ही पलट गया। इस कारण से ऑटो पर सवार टोका निवासी श्रवण कुमार, रंजन देवी, अखिलेश कुमार, सोनू कुमार, जुलेखा खातून आदि बुरी तरह से घायल हो गईं। जुलेखा खातून को काफी चोट आई, इस कारण से गम्हरिया पीएचसी से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...