बिहारीगंज में आग से दुकान जली
रेलवे परिसर स्थित बनी दुकान में आग लगने से जलावन सह कोयला विक्रेता की दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार उमेश सिंह ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को दी गई। इसके बाद दमकल के साथ-साथ स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
अगर फौरन आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुकान के बगल में कोसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी है, जो बच गया।
वहीं घैलाढ़ बाजार में सब्जी की दुकान करने वाले रंजीत चौधरी के घर में बुधवार की देर शाम बिजली के शॉर्ट- सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक के द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने आग पर काबू पाया। घैलाढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि छत के ऊपर से होकर बिजली का तार गुजरा है। इसी में आग लग गई। जिसकी लपट से छत पर रखे प्लास्टिक के सब्जी कैरेट में अाग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।