42 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल
गम्हरिया | गम्हरिया पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार की रात को गम्हरिया पुल से पूरब सड़क पर 42 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि संध्या गश्त के दौरान पुलिस बल के साथ थाने से पूरब बड़ी नहर के पास सड़क पर वाहन चेकिंग जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि सिंहेश्वर की ओर से आ रही एक साइकिल पर एक बोरा लदा हुआ था। साइकिल चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। जांच के दौरान उसके पास से 42 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।