पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Udakishunganj News Take Down The Words Of Saints In Life Only Then The Family Will Progress

संतों के वचन को जीवन में उतारें, तभी परिवार में आएगी उन्नति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुमंडल मुख्यालय के एसबीजेएस हाईस्कूल मैदान पर शुक्रवार को चार दिवसीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ विधायक निरंजन कुमार मेहता व अन्य ने दीप जलाकर किया। जो 16 मार्च तक चलेगा। सुबह में यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कुंवारी कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु मुख्यालय के विभिन्न गली, माहेल्ले, चौक, चौराहों और बाजार की सड़क होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां वैदिक परंपराओं और मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। विधायक निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि पवित्र मन में ईश्वर का वास होता है। लोगों को चाहिए कि संत- महात्माओं के वचन को जीवन में उतारे। इससे परिवार में उन्नति आएगी। खुद के बदलने से युग बदलेगा। अच्छे कर्म और वचन से समाज में शांति आएगी। यज्ञ के मुख्य यजमान भूमि सुधार उपसमाहर्ता ललित कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य खुद के नाश का कारण बनते जा रहा है। यह काफी चिंतनीय है। लोगों का एक दूसरे पर भरोसा नहीं रह गया है। इसका कारण गलत विचार है। अच्छे विचार और पवित्र आत्मा के लिए मांसाहारी भोजन त्याग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के भोजन करेंगे। उसी प्रकार का विचार मन में आएगा। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक दुर्गानंद दास, सह संयोजक अन्नू देवी, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, पूर्व जिप सदस्य अमलेश राय, सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद यादव, जदयू नेता सुनील मंडल व बबलू यादव आदि थे।

अनुमंडल मुख्यालय के एसबीजेएस हाईस्कूल मैदान पर अखिल विश्व गायत्री परिवार उदाकिशुनगंज और शांति कुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। यज्ञ को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया। यज्ञ में भक्तों के ठहरने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अलग अलग महिला और पुरूष द्वार बनाए गए है। यज्ञ 16 मार्च तक चलेगा।

कार्यक्रम के संयोजक दुर्गानंद दास और सह संयोजक अन्नू सिंह ने बताया कि यज्ञ में देश प्रदेश के संत प्रवचन देने पहुंचे हुए है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के पहले दिन सुबह कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सदस्य बसंत झा ने बताया कि विश्व कल्याण को लेकर महायज्ञ में 24 कुंडीय हवन और पुस्तक मेले का आयोजन भी किया गया है।

शुक्रवार को आयोजित कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...