- Hindi News
- National
- Kumarkhand News Teachers Are Not Afraid Of Fir And Suspension We Will Continue The Movement Arvind
शिक्षक एफआईआर और निलंबन से नहीं हैं डरने वाले, जारी रहेगा हम लोगों का आंदोलन : अरविंद
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 23 मार्च को पटना में आयोजित शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ रैली की सफलता को लेकर प्रारंभिक शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रखंड के रामनगर महेश श्रीनगर और परमानंदपुर संकुल केंद्र पर संकुल स्तरीय सभी नवसृजित प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के प्रारंभिक शिक्षकों की अलग- अलग बैठक हुई। बैठक के दौरान हड़ताली शिक्षकों ने एक स्वर में शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ रैली को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए अपने अपने निजी वाहन से पटना कूच करने और रैली में भाग लेने का निर्णय लिया।
संकुल स्तरीय बैठक के दौरान बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव भुवन कुमार ने आंदोलनरत शिक्षक- शिक्षिकाओं से कहा कि सरकार जब तक प्रारंभिक शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन नहीं देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी शिक्षक को सरकार के किसी प्रकार के दबाव में आकर डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव और अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संजीव कुमार सुमन ने हड़ताली शिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों के न्यायोचित मांगों को हर हाल में पूरी करे। तभी जाकर आंदोलन समाप्त हो पाएगा।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष और सचिव का भी चयन
बैठक के दौरान संकुल स्तर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष और सचिव का भी चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रीनगर संकुल अध्यक्ष पद पर योगेंद्र रजक एवं संकुल सचिव पद पर राकेश कुमार, महिला सेल अध्यक्ष अनीता कुमारी को मनोनीत किया गया। इसी तरह रामनगर महेश संकुल के अध्यक्ष पद पर रमण ठाकुर और सचिव पद पर संजय कुमार तथा महिला सेल के अध्यक्ष भावना कुमारी, सचिव राजिया बेगम का चयन किया गया। वही परमानंदपुर संकुल के अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार और सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार मंडल का मनोनयन हुआ। इसी तरह महिला सेल अध्यक्ष रीता कुमारी और सचिव नीलम कुमारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव रविंद्र कुमार रवि ने किया। मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार, मो. मजहर आलम, सुधीर कुमार, महिला सेल के प्रखंड सचिव रेखा कुमारी, जयप्रकाश यादव सहित अन्य हड़ताली शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
मांगंे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल: भूपेंद्र यादव
मधेपुरा/मुरलीगंज | नियोजित शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान विद्यालयों में ताला लटका रहा। बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई मुरलीगंज के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंदर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा जब तक हड़ताली शिक्षकों की मांगें पूरा नहीं होगी तब तब हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि 13 मार्च से लेकर 20 मार्च तक अपने मांगों के समर्थन में बिहार सरकार के शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थी के प्रति दोहरी नीति के खिलाफ प्रति टोला- मोहल्ले और गांव में नुक्कड़ नाटक कर जागरूक करेंगे। मौके पर अरविंद सिंह, दिवाकर कुमार, विद्यानंद ठाकुर, मिलन आजाद, अजय कुमार प्रभाकर, अमलेश कुमार व अंजय कुमार सहित भी उपस्थित थे।
शिक्षकों का 26वें दिन धरना-प्रदर्शन रहा जारी
चौसा | वेतनमान एवं सेवा शर्त आदि सात सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 26वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड बीआरसी परिसर चौसा में सरकार विरोधी नारे लगाकर धरना- प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा के जिलाध्यक्ष सह संघर्ष समिति के मंडल सदस्य सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि बिहार सरकार को नियोजित शिक्षकों का हड़ताल संज्ञान में लेकर संघर्ष समिति से वार्ता करनी चाहिए। महीनेभर से जारी हड़ताल की सुध नहीं लेना यह साबित करता है कि बिहार सरकार शिक्षा और शिक्षक की हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नियोजित शिक्षकों की सात सूत्री मांगों पर सकारात्मक वार्ता नहीं करती है। तो आगामी 23 मार्च को समिति के राज्यव्यापी आह्वान पर पटना में आक्रोश रैली होगी। जिला प्रवक्ता अरविंद आनंद ने कहा कि सरकार शिक्षकों पर एफआईआर, निलंबन आदि घृणित कार्य कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, इससे शिक्षक डरने वाले नहीं है। धरना कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष पंकज भगत, भालचन्द्र मंडल, र|ेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, कुमारी पुतुल रानी, सुनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, रीना कुमारी, अशोक दास व मनोज पासवान सहित अन्य भी थे।
शुक्रवार को मुरलीगंज में विरोध जताते शिक्षक-शिक्षिकाएं।
शुक्रवार को कुमारखंड के परमानंदपुर सीआरसी में आयोजित बैठक में मौजूद हड़ताली शिक्षक-शिक्षिकाएं।