पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihariganj News To Stop The Oppression Of Half The Population The Male Society Will Have To Come Out In Front Rita Rai

आधी आबादी के उत्पीड़न को रोकने के लिए पुरुष समाज को खुलकर आना होगा सामने: रीता राय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएनएमवी में मनाया गया महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शेखपुरा पंचायत के कठौतिया वार्ड संख्या-एक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने ईसीजी, बीपी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि की जांच कर दवा भी दी। मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा भारती, डॉ. मिथिलेश कुमार, दंत चिकित्सक आशीष कुमार मुन्ना ने रोगियों की जांच की। डॉ. पूजा भारती ने बताया यहां महिलाओं में एनीमिया, जोड़ों में दर्द आदि बीमारी पाई गई। इसके अलावा महिलाओं के अन्य रोग जिसे खानपान और जीवन शैली बदलकर सुधारा जा सकता है, उसमें परामर्श और उचित दवा दी गई। डाॅ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि पुरुष मरीजों में बीपी, शुगर के लक्षण पाए गए। जिन्हें सलाह और दवाई दी गई।

दंत चिकित्सक आशीष कुमार मुन्ना ने कहा कि पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी आदि उत्पाद सेवन करने के कारण लोगों में मुंह की बीमारी बढ़ती जा रही है। इससे होने वाली हानि के प्रति जागरूक कर साफ-सफाई और स्वस्थ रहने के संबंध में सलाह दी गई। मौके पर राजा, शंकर कुमार, ग्रामीण चिकित्सक अरुण कुमार भी मौजूद थे।

हर महिला का सम्मान करना पुरुषों का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए

बीएनएमभी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सभ्य समाज में महिला हिंसा का कोई स्थान नहीं है। आज भी अगर महिला उत्पीड़न हो रहा है तो इसके लिए हमारी गंदी सोच जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारियों की पूजा होती है। वहां आए दिन बलात्कार, हत्या, दहेज उत्पीड़न की समस्या शर्म की बात है। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नारायण कुमार ने कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए पुरूष समाज काे आगे आना होगा। तभी इस तरह की हिंसा पर रोक लगेगी। डॉ. सेफालिका कुमारी ने कहा कि जिस तरह देश में बलात्कार व उत्पीड़न की घटना बढ़ी है, उसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। डाॅ. साधना कुमारी ने कहा कि हर महिला का सम्मान करना पुरुषों को नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

बिहारीगंज में मरीजों की नि:शुल्क जांच, दी गई दवा

रविवार को महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं।

भास्कर न्यूज | मधेपुरा

महिला दिवस के अवसर पर गिरजा कपिलदेव माध्यमिक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रीता राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ एकस्वर में लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। राय ने कहा कि आधी आबादी आज भी सामाजिक उत्पीड़न को झेल रही है। बलात्कार, लैंगिक हिंसा में कमी आने की जगह बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसका बड़ा कारण खुलापन के साथ-साथ लोकाचार का खत्म होना है। उन्होंने कहा कि हमलोगों को अब इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ना है। इस तरह के उत्पीड़न वाली महिला को न्याय दिलाने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों को खासकर सामने आना होगा। तभी ऐसी महिला काे न्याय मिल सकता है।

इसके लिए सरकार या एक व्यवस्था जिम्मेदार नहीं है। बल्कि सभी को इसकी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी क्षमता अनुसार हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। मौके पर जिला मंत्री डॉक्टर तंद्रा शरण महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित किया है। वेदों में कहा गया है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहीं देवता का निवास
होता है। जिला प्रवक्ता किरण कुमारी सिंह ने कहा कि हमेशा से ही नारी को अबला और कमजोर समझा गया। उन्हें घर की चारदीवारी में समेट कर रखा गया। इस अवसर पर सिंहेश्वर की पूर्व प्रमुख व लालपुर सरोपट्टी निवासी माधवी सिंह एवं मीना कुमारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें जिला अध्यक्ष द्वारा माला एवं सवाल पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार, पुष्पलता यादव, माधवी सिंह, लक्खी देवी, अर्पना कुमारी, संगीता कुमारी, मीना कुमारी, पल्लवी राय, ईशा यादव, पूजा कुमारी सहित अन्य भी थीं।

कार्यक्रम में सभी ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ एक स्वर में लड़ाई लड़ने का लिया निर्णय

रविवार को आयोजित मेडिकल कैंप में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करतीं डाॅक्टर पूजा भारती।
खबरें और भी हैं...