दो बाइक की टक्कर में 2 घायल, सदर अस्पताल रेफर
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पंचायत स्थित केवटगामा से बिशनपुर कोड़लाही जाने वाले मार्ग पर कोड़लाही मोड़ के समीप शुक्रवार को दो बाइक बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए घायल को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसर रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड नंबर-7 निवासी बेबी देवी अपने पति गुलाबचंद्र मंडल व अरुण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर चार दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के यहां लक्ष्मीपुर गए थे। घर वापस लौटने के दौरान केवटगामा से बिशनपुर कोड़लाही जाने वाले मार्ग पर कोड़लाही मोड़ के समीप प्रदीप के किराना दुकान से पश्चिम बिशनपुर कोड़लाही के ओर से आ रहे बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक अरुण कुमार व पीछे बैठीं बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।