पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Singheswar News Two Smugglers Arrested With Five Liters Of Alcohol Sent To Jail

पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैहरी पंचायत के डंडारी गांव से पुलिस ने दो तस्करों को पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से बीआर-43- एम- 8225 नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त कर ली। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर गिद्धा गांव से शराब लेकर डंडारी की ओर आ रहे हैं।

इसी सूचना के बाद पुलिस डंडारी गांव पहुंची। वहां मुख्य सड़क पर पुलिस को देख दोनों तस्कर अपनी बाइक से वापस भागना चाहा, लेकिन दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। तस्करों की पहचान डंडारी वार्ड- 2 निवासी जय कृष्ण कुमार और जयराम कुमार के रूप में की गई। उनके पास से लगभग पांच लीटर महुआ शराब जब्त किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...