- Hindi News
- National
- Chausa News Woman Absconding With Father Of Four Children In Love Affair
प्रेम- प्रसंग में चार बच्चों के पिता संग महिला फरार
थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत बसैठा काली स्थान के समीप चार बच्चे के पिता के साथ महिला फरार हो गई। घटना को लेकर प्रेमिका के पति जयप्रकाश राम ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि वे 11 मार्च को बैंड बाजा बजाने के लिए थाना क्षेत्र के ही घोषई गए थे। वहां से 12 मार्च को जब घर आए तो प|ी गायब थी। उन्होंने संबंधियों को मोबाइल से इसकी जानकारी दी तथा काफी खोजबीन किया। इस दौरान पता चला कि गांव के साजन ठाकुर के साथ महिला 11 मार्च से फरार है। कहा कि वह घर में रखा 47 हजार रुपए एवं चांदी का पायल भी अपने साथ ले गई। जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी साजन ठाकुर आपराधिक व मनचले प्रवृति का व्यक्ति है। वह चार बच्चों का पिता भी है।