पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी रंजिश में धारदार चाकू से युवक को किया घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुरैनी मुख्यालय के समाज कल्याण चौक पर दिनदहाड़े पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दो युवकों के बीच हुए भयानक झगड़े में केशव यादव को तेज धारदार चाकू से कई जगह वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक विक्की को भी गंभीर चोटें आई है। चारों ओर पुलिस की मुश्तैदी के बावजूद इस तरह की घटना से पुरैनी पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के तुरंत बाद हजारों लोगों का जमावड़ा समाज कल्याण चौक पर लगने लगा और होली का रंग मानो इस घटना के बाद से एकबारगी ही लोगों पर से उतर गया। बताया गया कि मंगलवार की दोपहर जब होली के उत्साह में पूरा प्रखंड डूबा हुआ था, तभी समाज कल्याण चौक के निकट स्थानीय निवासी पिंटू मेहता के पुत्र विक्की कुमार व केशव यादव के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद इस झगड़े ने भयानक रूप ले लिया। जिसमें केशव यादव पर पीछे से धारदार चाकू से एक दर्जन से अधिक वार कर दिया गया। जिसमें वह पूरी तरह घायल हो गया। इस झगड़े में विक्की कुमार को भी काफी चोट आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि मामले को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...