नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
चौसा | चौसा थाना क्षेत्र के लहेरी पट्टी में शुक्रवार को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिली थी कि लहेरी पट्टी निवासी सुमित कुमार शराब पीकर अपने घर में ही मारपीट व उत्पात मचा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई हबीब उल्लाह अंसारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में कराई गई। जहां चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार के द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई।