विधायक समीर कुमार को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र
रहिका| किसान सलाहकार के जिला संघ के नेताओं ने दस सूत्री मांग पत्र मधुबनी के विधायक समीर कुमार महासेठ को सौंपा है। किसान सलाहकार संघ के उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी सहित नेताओं ने विधायक को बताया कि विगत चौदह वर्षों से कृषि मित्र एवं दस वर्षों से पंचायत स्तर पर किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।लेकिन प्रदेश एवं जिला को कृषि क्षेत्र में जमीनी स्तर पर तकनीकी प्रसार करने पर भी उपेक्षित हैं। कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के फलस्वरूप प्रदेश सरकार को चार बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसकी चर्चा मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी करते हैं। हम लोगों को स्नातक विज्ञान की डीग्री पर प्रशिक्षण कराकर चयनित कर रखा है।