पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयनगर से 100 शराबियों को किया गया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयनगर में होली शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान कई पियक्कड़ाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया। होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो को लेकर प्रशासन होली से तीन चार दिन पूर्व से ही एस ड्राइव के माध्यम से तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। डीएसपी के निर्देश के आलोक में चारो थाना ने एक विशेष अभियान के द्वारा करीब 100 शराबियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। कई शराब कारोबारियो के ठिकाने पर छापा मारकर शराब जब्त की गई। एसडीओ शंकर शरण ओमी एवं डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच रंगो के पर्व होली सम्पन्न हुआ। होली से पूर्व करीब 100 पियक्कड़ों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...