1530 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार
ललमनिया थानाध्यक्ष गुलाम सरवर अाैर एसएसबी धनुषी कैम्प प्रभारी पीके मंडल के संयुक्त नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर तोरियाही में एक कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। 750 बोतल शराब कार के सीटों के नीचे गुप्त बॉक्स से बरामद की गई। कार चालक खुटौना थाना क्षेत्र के बेरबोना के महेश कुमार साह व दिल्ली के राजकुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि शराब की खेप खुटौना थाना क्षेत्र के खुशियाल पट्टी ले जानी थी। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि एक कन्टेनर में शराब छिपाकर ले जाने से संबंधित मामले में अरवल थाना में दर्ज मामले में महेश कुमार साह फरार अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से शराब ले जा रहे दोनों आरोपित शराब के पुराने धंधेबाज हैं।
810 बोतल शराब दो बाइक जब्त
बासोपट्टी|थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह 810 बोतल शराब दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य तस्कर भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बीरपुर गांव के रंग लाल यादव के रूप में की गई है।