पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 पशुओं को किया गया बरामद, 3 तस्कर धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के झहुरी चौक के पास से संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने दो पिक अप पर लदे 16 पशु के साथ दाे चारचक्का गाड़ी जब्त की है। साथ ही तीन तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खुटौना थाना क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी बराबर होती हैं। इसी सूचना के आधार पर पहले से पुलिस को चौकस और तैनात किया गया था। खुटौना थाना क्षेत्र से दो चार चक्का गाड़ी पर 16 पशु लाद कर सुपौल जिला के तरफ ले जा रहा था। जब लौकही थाना क्षेत्र के झहुरी चौक के पास आया तो पुलिस ने गाड़ी रोकबा कर चेकिंग की तो गाड़ी पर पशु लदा हुआ था। धराए तस्कर की पहचान हो चुकी हैं, इनमें महोम्मद फिरोज, महोम्मद रसरुल, महोम्मद नागों तीनों अररिया जिला के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि थाना में कांड दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...