पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulpras News 21 Drunken Arrested From Various Places Of Laukhi Police Station Area

लौकही थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 21 शराबी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांड दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया

लौकही थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 21 शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लौकही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने होली के अवसर पर
शराब पी कर हुरदंग व बवाल होली में उपद्रव मचाने पर कड़ी नजर रखते हुए सभी पुलिस
कर्मियों को क्षेत्र में चौकस और तैनात किया था। इसी दौरान पुलिस ने अपना-अपना क्षेत्र से माे असगर लौकही पुरानी बाज़ार, राजेश सदाय हरभंगा, चंदेश्वर राम अटरी, निर्मल कुमार यादव चिचोड़वा, बबलू कुमार शर्मा गोट नरहिया, धनेश्वर मंडल नरहिया, इन्द्र भूषण गुप्ता नरहिया, केशव कुमार झा साकिन हाटी बराही जिला सहरसा, रामु राम, धर्मेंद्र भगत, बेलबा धनवार तीनो चतरापट्टी, बिंदेश्वर यादव नैनपट्टी, श्री कान्त मुखिया नारी गांव निवासी, अच्छे लाल पासवान गोइत परसाहि खुटौना, जागेश्वर दास थरूवाही, पप्पू कुमार राजा रामपट्टी, उपेन्द्र चौपाल, बिसुन देव मंडल दोनों राजा रामपट्टी, श्याम सुंदर साह, राकेश कुमार उर्फ सुरेन्द्र यादव दोनों महथौर थाना फुलपरास के निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस सभी के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर ली गई है व अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...