पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jainagar News 2100 Girls Took Kalash Yatra In The Midst Of Rain Before Chanting Shri Sitaram

श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ से पहले 2100 कन्याओं ने बारिश के बीच निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीसीताराम नाम जाप महायज्ञ शुरू होने से 24 घंटे पूर्व 2100 महिला श्रद्धालुओं ने रिमझिम बारिश के बीच शहर में कलश यात्रा निकाली। कमला की पश्चिमी छोर पर अवस्थित एेतिहासिक काली मंदिर के पीछे कमला में आयोजित यज्ञ स्थल से संत राघवेंद्र दास के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू की। इससे पहले संत दास ने कमला मैया को प्रणाम किया और सूर्य देवता की आराधना की। इसके बाद उन्होंने कमला की बालू पर स्थापित महावीर झंडा एवं बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। अंत में अन्न भंडारण को प्रणाम कर कलश यात्रा को लेकर भ्रमण को लेकर निकल गए। इस दौरान संत राघवेंद्र दास को एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। श्रद्धालुओं का कहना था कि संत दास एक सिद्ध पुरुष हैं। पहली बार जयनगर कमला में इतने बड़ा यज्ञ हो रहा है। महाकलश यात्रा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नही हो, सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए थाना प्रभारी सत्यनारायण सारंग अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, बालक अनिल दास, धीरेंद्र झा, अशोक पासवान, अरविंद तिवारी, बाबा राम भूषण दास, गंगा साह, पप्पू चौड़वार समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने निष्ठापूर्वक से कलश यात्रा को भ्रमण कराकर गंतव्य स्थान पर लेकर आए।

महायज्ञ में नेपाल से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

नेपाल से भी भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु यज्ञ में पहुंच रहे हैं। वैसे कई दिनों से नेपाली श्रद्धालुओं का यज्ञ स्थल पर आने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर समेत अन्य जगहों से श्रद्धालु महायज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं। संतों का कहना है कि यज्ञ में लाखों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आएंगे। जिसकी पूरी तैयारी क्रमबद्ध ढंग से कर ली गई है। श्रद्धालुओं की ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। पिछले दो महीने से यज्ञ स्थल पर प्रति दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

कमला नदी से जल भरते श्रद्धालु।

कलश यात्रा कमला रोड होते हुए महावीर मंदिर, शहीद चौक, स्टेशन चौक, ब्लॉक रोड, वाटर वेज चौक होते हुए कमला ब्रिज पहुंचा। जहां संत राघवेंद्र दास द्वारा पूजा-अर्चना के बाद महिला श्रद्धालुओं ने कमला की पवित्र जल भरा। इसके बाद कलमा तटबंध होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। यज्ञ स्थल से लेकर कमला ब्रिज तक भ्रमण के दौरान जय श्री राम की जयघोष से पूरी वातावरण नई ऊर्जा के साथ भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया।

आज 9 बजे से महायज्ञ शुरू

शनिवार 10 दिवसीय श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ पौराणिक विधि विधान के साथ शुरू हो जाएगा। संत राघवेंद्र दास के नेतृत्व में ही यज्ञ के साथ साथ कमला में ही स्थापित 108 मंडप में राम नाम की जाप शुरू हो जाएगा। जो यज्ञ के संपन्न तक चलेगा। यज्ञ स्थल पर खर पतवार से 108 मंडप का निर्माण किया गया है। हर मंडप में 25 से 30 श्रद्धालु 24 घंटे तक राम नाम का जाप करेंगे।

108 मंडप बनाए गए हंै, हर मंडप में 30 श्रद्धालु 24 घंटे तक राम नाम का जाप करेंगे


कमला नदी का पूजन करते संत।

पांच किमी तक भ्रमण किया
खबरें और भी हैं...