कमतौल गांव में सीएसपी संचालक से 31 हजार लूटे
थाना क्षेत्र के कमतौल गांव के सीएसपी संचालक राम शंभू प्रसाद से हथियार के बल पर 31 हजार लूट लिया गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। वे गंगौर से रुपए लेकर अपने घर आ रहे थे। गांव से पश्चिम कमतौल व गंगौर के बीच में अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल सटाकर 31 हजार लूट कर फरार हो गए। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले को उद्भेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसे मोबाइल पर धमकी दिया गया था। उसके ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। धमकी देने वाले जांच में नेपाल का है।