‘सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी’
स्वास्थ्य कर्मियों को 9 माह से वेतन का भुगतान और आशा व कुरियर के लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण बिहार चिकित्सा और जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 8 फरवरी से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर उपस्थित संघ के मुख्य संरक्षक शिव सुंदर मंडल ने बताया कि बिहार सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के कारण सभी कर्मियों को वेतन से वंचित रहना पर रह
है। परिणामस्वरूप कर्मियों के परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित ही रही है। ऐसी स्थिति में कार्य बहिष्कार की बाध्यता हो गई है।