- Hindi News
- National
- Harlakhi News 5 People Including Husband Beaten Up For Violating Illegitimate Relationship
नाजायज संबंध का विराेध करने पर पत्नी से की मारपीट, पति समेत 5 लोग हुए नामजद
खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल नवटोली गांव में नाजायज संबंध को लेकर प|ी से मारपीट मामले में पति समेत 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुअा है। घायल पीड़िता डोली देवी के फर्द बयान पर पति अमरेश यादव समेत सास, ससुर व भैंसुर समेत 5 लोगों को नामजद किया गया है। इसके मुताबिक पति के नाजायज संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी प|ी का धारदार हथियार से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घायल विवाहिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। लोगों ने उसे उमगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया, जहां पीएचसी के चिकित्सकों ने घायल विवाहिता की स्थिति नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 25 वर्षीय विवाहिता डोली देवी के पति का किसी महिला के साथ नाजायज संबंध है। उसका पति हमेशा उसको पीटता रहता है और उसे घर से निकल जाने की धमकी देता रहता है। इस मामले को लेकर विवाहिता ने 9 महीने पहले खिरहर थाना में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है।
जख्मी विवाहिता ने बताया कि वो हरलाखी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव निवासी राजे यादव की बेटी है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी जिरौल नवटोली गांव निवासी राज किशोर यादव के पुत्र अमरेश यादव से हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार धूमधाम से हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले एक अपाचे गाड़ी के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद विवाहिता को यह भी मालूम हुआ कि शादी के बाद से ही उसका पति नाजायज संबंधों के कारण उसके साथ प|ी जैसा व्यवहार नहीं करता। थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।