सामुदायिक शौचालय के लिए 52 लाख रुपए दिए
मधवापुर|लोहिया स्वच्छ बिहार योजनांतर्गत मुख्यालय सहित प्रखंड के 13 पंचायतों में 26 सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे।इसके लिए स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 52 लाख रुपए सभी पंचायतों के सचिव को विमुक्त कर दिया गया है। इस राशि से सभी पंचायतों में दो दो सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। एक यूनिट में चार शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में दो दो यूनिट बनेंगे। एक यूनिट के निर्माण पर दो लाख रुपए खर्च आएंगे।