90 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार
हरलाखी|पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने 90 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठिगांव निवासी चंदेश्वर सहनी बताया जा रहा है। एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान बॉर्डर पर कारवाई की है। तस्कर व शराब को हरलाखी पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया तस्कर को जेल भेज दिया गया है।