अलग-अलग मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। जिसे सभी के परिजनों ने अपने अपने स्तर से झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में भैरव स्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव निवासी 60 वर्षीय महसन निशा, 40 वर्षीय महमूदा खातून, मोहम्मद जुबेर, सईदा खातून, जहांगीर आलम, हीरा है। वहीं, झंझारपुर आर एस के गुणाकरपुर निवासी हसीना खातून और जैतून खातून है। जबकि झंझारपुर थाना के कन्हौली गांव निवासी जिवछी देवी, हरीसाह और नीलम देवी शामिल है। इस बाबत रैयाम गांव निवासी जख्मी मो जुबैर के बयान पर गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है।