- Hindi News
- National
- BabuBarhi News A Grand Urn For The Shrimad Bhagwat Story Was Taken Out From The Place Of Worship
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पूजा स्थल से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
श्रीभागवत कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। उल्लेखनीय है कि बाबूबरही गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मौके पर गांव के 211 कन्याओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल से कलश शोभायात्रा प्रारंभ कर गांव के परिभ्रमण करते हुए बाबूबरही बाजार होते हुए त्रिवेणी संगम तट पिपराघाट पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया। जिस जिस रास्ते से कलश शोभायात्रा निकाली गई उन सभी रास्तों में राधा कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह श्रीमद् भागवत कथा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ गांव में अमन चैन और सद्भावना बनाए रखने के लिए किया जाता है। श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने से गांव सहित आसपास के गांव में वातावरण भक्ति में हो गया है। यह श्रीमद् भागवत कथा 18 मार्च तक चलेगी और 19 मार्च को समापन और जग जागरण शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं श्रीमद्भागवत का कथा वृदांवन के आशीर्वाद दास महाराज जी के द्वारा वाचन किया जाएगा। इस कलश शोभायात्रा में राम किशोर राय, पूर्व प्रमुख शोभा कांत राय, जिला पार्षद मो. जहांगीर अली, प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह, इंद्र मोहन, बारिश लाल भारती, नवल किशोर राय सहित सैकड़ों ने भाग लिया।
रास्ते में राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं के जयघोष लगते रहे
बाबूबरही में ब्रह्मबाबा स्थान से निकली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं।