नाबालिग किशोरी बरामद अपहरणकर्ता गिरफ्तार
थाना में दर्ज अपहृत कांड की नाबालिग किशोरी को थाना पुलिस ने उसके अपहरणकर्ता विक्रम कुमार यादव सहित गिरफ़्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ़्तारी शनिवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन से की गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार विक्रम कुमार यादव थाना क्षेत्र के गौरक्षिणी मंगरौनी वार्ड नंबर 11 का निवासी है। इस कांड में नामजद दो अन्य आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें गौरक्षिणी मंगरौनी वार्ड नंबर 11 निवासी छीतन यादव और अजय कुमार यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त किशोरी की मां ने तीन मार्च को आवेदन देकर थाना क्षेत्र के गौरक्षिणी मंगरौनी निवासी विक्रम कुमार यादव पर छीतन यादव और अजय कुमार यादव के सहयोग से दो मार्च को उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से किए जाने का आरोप लगाया था।