- Hindi News
- National
- Lakhnaur News Activists Take Out Candle March To Protest Jdu Youth Leader Kanhaiya39s Murder
जदयू युवा नेता कन्हैया की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
प्रखंड के लौफा जदयू कार्यालय से उमरी तक बुधवार की शाम जदयू नेता की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। छात्र जदयू नेता कन्हैया कुमार कौशिक की हत्या के विरोध में जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च में भाग लिया। कैंडिल मार्च की अगुवाई झंझारपुर जिला छात्र जदयू अध्यक्ष शुभम कुमार दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कन्हैया कौशिक पार्टी के प्रति समर्पित कुशल कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पूरे संघठन को ठेस पहुंची है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए। हत्या में यदि पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उसे पार्टी से निकालना चाहिए क्योंकि इसप्रकार के कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की छवि धूमिल होगी। मौके पर छात्र जदयू के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राहुल रंजन, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव राकेश झा, सचिव कृष्णा कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश चौधरी और सदस्य में मौजूद रंजीत कुमार, सुजीत कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, राजा सैफ, कमरे आलम, इकराम, इजाज, मोनू, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।
लखनौर में कैंडल मार्च के दौरान मौजूद छात्र नेता।