- Hindi News
- National
- Madhubani News After Getting Corona Related Symptoms His Sample Will Be Sent To Patna For Examination
कोरोना संबंधी लक्षण मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जाएगा
शनिवार काे सदर अस्पताल के सभागार में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ.राधा कांत सिंह की अध्यक्षता में अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय अपर निदेशक डाॅ.सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कोरोना के संदिग्ध मरीजों के चिकित्सकीय पहलू की जानकारी दी। उनको संदिग्ध मरीज के काउंसलिंग के बाद चिकित्सा प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया। डाॅ. सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोरोना संबंधी लक्षण दिखाई पड़ने या संदेह होने पर उसके सैंपल को जांच के लिये पटना भेजें। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लोगों व कर्मियों को जागरूक करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डा.किशोर चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के इंडो- नेपाल बॉर्डर पर 31023 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। कोरोना वायरस ग्रसित देशों से लौटे 12 यात्रियों को सर्विलांस में रखा गया है। इसमें सात यात्रियों ने 14 दिनों का समय समाप्त कर लिया है अाैर इनमें किसी प्रकार का लक्षण नहीं पाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं पांच यात्रियों का फॉलोअप लिया जा रहा है।