पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harlakhi News All Meetings And Electoral Process Postponed For Prevention Of Corona Virus

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सभी बैठक व चुनावी प्रक्रिया स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरलाखी| कोरोना वायरस रूपी विश्व स्तरीय महामारी के संक्रमण को रोकथाम के लिए सूबे की सरकार ने एक से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होने वाले सभी सरकारी, गैरसरकारी कार्यक्रमों पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार हरलाखी प्रखंड कार्यालय अंतर्गत आयोजित चुनावी प्रक्रिया, विद्यालय व सभी बैठक पर तत्काल स्थगित कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए हरलाखी बीडीओ अरुणा कुमारी चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर प्रखंड कार्यालय में 16 मार्च को होने वाली पंसस की बैठक व 18 मार्च को होने वाली पंचायत उपचुनाव के सभी प्रक्रिया को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। जहां एक से अधिक व्यक्ति को एकत्रित होना है। वहीं हरलाखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार 31 मार्च तक के लिए सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी।
खबरें और भी हैं...