पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghoghardiha News Amahi Became The Winner After Defeating Saroja Bella39s Team By Eight Wickets Remained The Man Of The Match

सरोजा-बेला की टीम को आठ विकेट से हराकर अमही टीम बनी विजेता, सेंटी रहे मैन ऑफ द मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विजेता टीम को 4 हजार 500 रुपए मिले

युवा क्रिकेट क्लब मैनही पूरनदही द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सरोजा-बेला टीम को आठ विकेट से हराकर अमही टीम ने कप पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के कप्तान मंगनु सिंह को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव लालेश्वर सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल एवं सांसद प्रतिनिधि सुशील कामत के करकमलों से टॉफी के साथ चार हजार पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। वही उपविजेता टीम के कप्तान जयप्रकाश सिंह को टॉफी के साथ पच्चीस सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। जबकि मैच का उद्घाटन वार्ड सदस्य विनोद सिंह एवं रविन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व टॉस जीतकर सरोजाबेला टीम के कप्तान जयप्रकाश सिंह ने पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी अमही टीम ने मात्र 11 ओवर में 139 रन बना लिया। इस तरह अमही टीम ने आठ विकेट के बड़ी अंतर से मैच जीत लिया। अमही टीम की ओर से सेंटी कुमार ने केवल 34 गेंद पर नबाद 84 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। वही मुकेश कुमार मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम करने में सफल रहे। सेंटी ने 6 गेंद पर 6 छक्का लगाकर खूब तालियां बटोरी। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। मौके पर आगत अतिथियों को आयोजक मंडल के सदस्यों ने पाग और दो-पट्टा से सम्मानित किया। मैच के दौरान विनोद सिंह एवं मुकेश कामत की जोड़ी ने बेहतरीन कॉमेंटेटर का काम किया। वही अंपायर की भूमिका अमित कुमार एवं शिवनारायण सिंह ने बखूबी निभाई।

{उपविजेता को 2500 का नकद पुरस्कार

विजेता टीम के खिलाड़ी को कप प्रदान करते आयोजक।
खबरें और भी हैं...