पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएसपी संचालक लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झंझारपुर| 2018 में सीएसपी संचालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बातों की जानकारी झंंझारपुर डीएसपी अमीत शरण ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। डीएसपी शरण ने कहा कि वर्ष 2018 के मार्च महिने सीएसपी संचालक व रुद्रपुर थाना के हरणा गांव निवासी सीतारमण झा से एक लाख 16 हजार रुपए नकद और एक ओपो का मोबाइल लूट लिया था। जिसमें तत्काल सूरज कंजर को गिरफतार कर लिया गया था। वहीं, शुक्रवार की रात करीब एक बजे हररी के उसरार गांव निवासी ललन मुखिया को लूटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल एक अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। धराए अपराधी लूटे हुए मोबाइल में अपनी सीम लगा कर यूज करता था। घटना की संलिप्तता को उसने स्वीकार भी की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह और एएसआई संतोष कुमार पाल मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...