पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिशौल में दाे पक्षाें में मारपीट, 9 पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के बिशौल गांव में विगत 1 मार्च को पुलिस के समक्ष हुए खूनी संघर्ष को लेकर दूसरे पक्ष से भी हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष के उदय नाथ द्विवेदी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नल जल योजना का पाइप निजी जमीन होकर ले जा रहा था। जिसको लेकर मना करने पर गांव के ही 9 लोगों ने लाठी डंडा, कुदाल व लोहे का रॉड लेकर हमला कर दिया। जान मारने की नीयत से गर्दन में गमछा बांध दिया। लोहे के रॉड से सर पर हमला कर दिया। जिसमें उदय नाथ द्विवेदी का सिर फट गया। जख्मी अवस्था में पीएचसी उमगांव में ले गया। जहां गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां बेता ओपी की पुलिस ने जख्मी का फर्द बयान लिया।

खबरें और भी हैं...