- Hindi News
- National
- Phulpras News Ballast Loaded 14 Flywheel Truck Overturned On Service Road
गिट्टी लदा 14 चक्के का ट्रक सर्विस रोड पर पलटा
शुक्रवार सुबह एनएच-57 पर पाकुड़ से मधुबनी जा रही स्टोन चिप्स भरा 14 चक्के वाला ट्रक पलट गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी तो नहीं है परंतु ट्रक के चालक मो. इन्दादुल पुत्र मो. रहीम निवासी पाकुड़ घायल हो गया है। घटना के संबंध में चालक ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब पीछे से आ रहे एक तेज गति वाहन को साइड देने के लिए उसने ट्रक को साइड किया। उसी वक्त बगल की मिट्टी धंस गई और गाड़ी रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पूरी तरह पलट गया।
एनएच के सर्विस रोड पर पलटा ट्रक।