- Hindi News
- National
- Benipatti News Beating Due To The Antagonism Of The People The Co And The Police Returned
लोगों के विराेध के कारण बैरंग लौटे सीओ व पुलिस
बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ में शुक्रवार को लोक शिकायत निवारण कार्यालय के आदेश पर सार्वजनिक जमीन खाली कराने गई पुलिस अतिक्रमणकारियों के विरोध के कारण बैरंग वापस लौट गई। सीओ प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, एएसआई आरपी राय भारी तादाद में पुलिस के जवानाें के साथ उच्चैठ थुम्हानी नदी स्थित पुल के समीप लोक शिकायत निवारण कार्यालय के आदेश पर चार लोगों के द्वारा सार्वजनिक जमीन पर बनाई गई मछली, पान व अन्य दुकानों व घरों को हटाने पहुंचे थे। प्रशासन द्वारा एक कामेश्वर मुखिया की दुकान का जाफरी व खूंटा गिराते ही अन्य तीन अतिक्रमणकारी व स्थानीय लोग इसका भारी विरोध करने लगे। जीतेंद्र मुखिया, रामचंद्र मुखिया व शिवनंदन मुखिया द्वारा बनाई गई दुकानों काे ताेड़े बिना ही प्रशासन काे लाैटना पड़ा। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के प्रदीप मिश्र के द्वारा लोक शिकायत निवारण कार्यालय बेनीपट्टी में परिवाद दायर कर जीतेंद्र मुखिया, रामचंद्र मुखिया, शिवनंदन मुखिया व कामेश्वर मुखिया पर खाता संख्या 496 व खेसरा संख्या 1468 की जिला परिषद की सरकारी सार्वजनिक जमीन अतिक्रमण कर रखने का आरोप लगाया गया है। लोक शिकायत निवारण कार्यालय से अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त से अतिक्रमित जमीन मुक्त कराने का आदेश पारित किया गया है।
प्रशासन पर भेदभाव का लगाया आरोप
अतिक्रमण हटाते पुलिस पदाधिकारी।
अंचल प्रशासन द्वारा सिर्फ उनलोगों को ही अतिक्रमण हटाने केलिए बाध्य किया जा रहा है और अन्य अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जो जमीन पर पक्का मकान घर बनाकर रह रहे हैं।
पूर्व में अतिक्रमणकारियों को भेजा गया था नोटिस
अतिक्रमणकारियों के नाम अतिक्रमित जमीन खाली करने का पत्र कई बार निर्गत हो चूका है। सीओ ने 18 नवंबर 2019 को अतिक्रमणकारियों के नाम जाती नोटिस में 5 दिसंबर 2019 तक अतिक्रमित जमीन को खाली करने का आदेश दिया था।