पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnagar News Beti Padhao Save Daughter And Make Them Aware For Plantation Through Dance

डांस के माध्यम से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और पौधरोपण के लिए जागरूक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंधराठाढ़ी | शिक्षा दान से बड़ा दूसरा कोई महादान नहीं है। शिक्षा बांटने से और अधिक शिक्षित बनोगे। उक्त बातें राजनगर विधायक राम प्रीत पासवान ने कही। वे सहुरिया नवटोली गांव स्थित अभिनव शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत ही बेहतर प्रस्तुति दी गई। जिसमें कक्षा नर्सरी से आठ तक के बच्चों द्वारा स्वच्छता, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, पेड़ लगाने, जल बचाने, जल जीवन हरियाली से संबंधित नृत्य, गीत द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।
खबरें और भी हैं...