- Hindi News
- National
- Madhubani News Bihar First Bihari First Aims To Make Bihar A Leading State In The Country Chirag
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का उद्देश्य बिहार को देश का अग्रणी राज्य बनाना है : चिराग
शुक्रवार को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली यात्रा कार्यक्रम के तहत लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नगर परिषद के विवाह भवन में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान का उद्देश्य बिहार काे देश का सबसे अग्रणी विकसित राज्य बनाना है। बिहार का सुनहरा व गौरवशाली इतिहास रहा है। पहले नालंदा यूनिवर्सिटी पे सिर्फ बिहारी को ही नहीं बल्कि देश को गर्व था। आज भी सबसे अधिक आईएएस, आईपीएस, पत्रकार सभी बिहार के होते हैं। लेकिन क्या वजह है कि आजादी के 70 सालों बाद भी दिल्ली,महाराष्ट्र आदि राज्यों की तरह हम विकसित नहीं हो पाए। बिहार की गिनती आज भी पिछड़े राज्यों में होती है। बुनियादी सुविधाएं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य व अस्पताल भी उस स्तर की नहीं है जैसी होनी चाहिए। क्या वजह है कि पढ़ाई या स्वास्थ्य के लिए दिल्ली,मुंबई,बेंगलूरू के लोग इलाज या पढ़ाई करने के लिए बिहार नहीं आते हैं। जबकि बिहार से रोजगार,पढ़ाई व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी लोग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इसपर हमें चिंतन करनी चाहिए।
यात्रा कर लोगों की समस्या जानेंगे
चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी 14 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए युवा, महिलाओं, मध्यमवर्ग, पिछड़े वर्ग के लोगों से सुझाव मांगा जा रहा है। इन सुझाव को सीएम को भी बताकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को लोजपा समर्थन करती है लेकिन सरकार का हिस्सा लोजपा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोजपा सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है और आने वाले चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा इस बार लोजपा इस बार किसी आशीर्वाद प्राप्त प्रत्याशी को टिकट नहीं देगा टिकट वैसे प्रत्याशियों को दिया जाएगा जो जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही टिकट के लिए प्रत्याशी को विधानसभा में 25 हजार सदस्य, बूथ की जानकारी व घोषणापत्र भी अपने विधानसभा का देना होगा।
नहीं लगता है 100 नंबर पर कॉल
चिराग पासवान ने कहा कि बचपन में हमें सिखाया जाता था कि 100 नंबर पुलिस का है लेकिन राज्य में अधिकांश जगहों पर यह नंबर नहीं लगता है। हर इंसान के पास तो डीएम,एसपी या थानेदार का नंबर नहीं रहता है ऐसे में अपराधियों का मनोबल ऊंचा रहता है। साथ ही उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों की कमी पर भी बोलते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत लेकर पुरुष पुलिसकर्मियों से बात करने में हिचकती हैं जबकि महिला पुलिसकर्मी ना के बराबर हैं अगर हैं भी तो सिर्फ मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों में ना के बराबर हैं।
समर्थन करती है लेकिन सरकार का हिस्सा लोजपा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोजपा सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है और आने वाले चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा इस बार लोजपा इस बार किसी आशीर्वाद प्राप्त प्रत्याशी को टिकट नहीं देगा टिकट वैसे प्रत्याशियों को दिया जाएगा जो जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही टिकट के लिए प्रत्याशी को विधानसभा में 25 हजार सदस्य, बूथ की जानकारी व घोषणापत्र भी अपने विधानसभा का देना होगा।
चिराग पासवान बोले- बिहार को स्मार्ट बनाना ही पार्टी का लक्ष्य
पंडौल| देश के सभी राज्यों को एक साथ आजादी मिली, किंतु आजादी के 70 साल बाद भी बिहार पहले की तरह पिछड़ा हुआ है। जबकि दिल्ली-मुंबई जैसे शहर की चमक लगातार बढ़ती ही जा रही है। सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस देने वाले बिहार राज्य के लोगों को ही रोजगार, व्यवसाय व पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है। उक्त बातें लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने शुक्रवार को पंडौल बाजार स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकांश जिलों में 100 नंबर काम ही नहीं करता है, ऐसे में लोग आपात व मुसीबत के समय पुलिस का सहयोग कैसे ले पाएंगे। आये दिन महिला उत्पीड़न की बात किसी से छिपी हुई नहीं है। इसके बावजूद महिला थाना आज तक जिला मुख्यालयों तक ही सिमटा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहार को फस्ट बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है।
बिहारी कहलाना हो गर्व की बात
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है। मैंने अपने सभी सोशल साइट्स पर भी मैं युवा बिहारी हूं लिखा हुआ है। इस अभियान का उद्देश्य ही है कि लोगों को बिहारी कहने पर गर्व हो। हम ऐसा बिहार का निर्माण करें जो सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए एक मिसाल बने। संवाद कार्यक्रम के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे वहां से फुलपरास होते हुए सुपौल जिला के लिए निकल गए। इससे पूर्व सकरी में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद पंडौल में उन्होंने डाॅ.अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह, सरिता पासवान, महेश चंद्र सिंह, नूतन सिन्हा,चंद्रशेखर राय, शशिनाथ चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, विष्णुदेव भंडारी, सीता राम यादव, राजू अंसारी, बचनू मंडल आदि मौजूद थे।
चिराग बोले- इस अभियान का मुख्य उद्दश्य है कि लोग खुद को गर्व महसूस करें
चिराग पासवान का स्वागत करते कार्यकर्ता।