- Hindi News
- National
- Madhawapur News Bike And 265 Bottles Of Nepalese Country Liquor Seized A Smuggler Arrested
बाइक और 265 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
एसएसबी 48वीं वाहिनी परसा बीओपी के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान 265 बोतल नेपाली देशी शराब एवं बाइक सहित एक तस्कर को पकड़ी है। पकड़ा गया तस्कर सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के ब्रम्होत्तरा गांव का रामनंदन मंडल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई कैंप इंचार्ज एएसआई कुलदीप राज के नेतृत्व में निकली नाका गश्ती दल में शामिल एचसी अनिल कुमार एवं मो.आरिफ द्वारा भारत नेपाल सीमा संख्या 297/57 के समीप की गई है। जब्त सामग्री की कीमत दो लाख, नौ हजार रुपए बताई गई है। एएसआई राज ने बताया कि जब्ती सूची बनाकर गिरफ्तार तस्कर को बाइक व शराब सहित अग्रेतर कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया है।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा समर्पित जब्ती सूची के आधार पर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।