पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीडीओ ने किया लेप्रोसी कार्यालय का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबनी|सीडीओ डाॅ.आरके सिंह ने शुक्रवार को जिला लेप्रोसी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सेल्फ केयर किट की भी जांच की। इस किट में मरीजों को डीटोल, साबुन, सोफरामाइसिन, टब, बैंडेज, कॉटन, तेल आदि कई सामग्रियां दी जाती है। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली माइक्रो सेल्यूलर रबर की चप्पलों की भी जांच की। डाॅ. सिंह ने बताया कि जिले में अभी 553 नए कुष्ठ रोगियों की खोज की गई है। जबकि अन्य रोगियों की संख्या 228 है। 781 मरीजों को सेल्फ केयर किट का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेप्रोसी के मरीजों को यहां से भेजे गए नाम व पता के आधार पर 1500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कार्यालय में चलाए जा रहे आउटडोर व फिजियोथेरेपी की भी जानकारी ली।
खबरें और भी हैं...