- Hindi News
- National
- Jainagar News Chanting Of Ram And Mahayagya Started In Kamla With Jai Shree Rama39s Cheer Border Area Transformed Into Ramnagari
राम नाम का जाप व जय श्री राम के जयकारे के साथ कमला में महायज्ञ शुरू, बॉर्डर क्षेत्र रामनगरी में तब्दील
नेपाल के हिमालय क्षेत्र से बह कर आनेवाली कमला के पश्चमी तट पर शनिवार से श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ शुरू हो गई है। यज्ञ की परिकल्पना को कमला की बालू पर साकार करने वाले महासंत राघवेंद्र दास ने पौराणिक विधि विधान से यज्ञ की शुरुआत के साथ साथ 108 मंडप, जिसमे राम नाम की जाप होना है। इसका भी वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रारम्भ किया गया। इस पवित्र मौके पर सीमावर्ती एवं नेपाल के हजारों श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। यज्ञ स्थल पर हो रही राम नाम की जाप एवं जय श्री राम की नारे से जहां श्रद्धालु ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। वही पूरे बॉर्डर इलाके भक्तिमय में तब्दील हो गया है। स्थापित 108 मंडप में करीब तीन हजार श्रद्धालु राम नाम की जाप में लगे हैं। यज्ञ कुंड से निकल रही धुंआ पूरे वातावरण को बैक्टीरिया एवं वायरस से मुक्त कर रहा है।
बभनगरी गांव में शिव महापुराण कथा व महायज्ञ प्रारंभ
रहिका | कपिलेश्वर स्थान के बभनगरी गांव में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा महायज्ञ का शुभारंभ ब्रह्मा एवं गणेश जी के पूजन से किया। सुबह में गांव के महिलाओं एवं कन्याओं ने महायज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश को यज्ञशाला में पंडितों के वेद मंत्रोच्चारण से स्थापित किया गया। कथा वाचक संत ह्रदय नाथ महाराज को संजय झा और ग्रामीणों ने पाग दोपाटा देकर सम्मानित किया। शिव महापुराण कथा के आरंभ होने से गांव में भक्तिमय माहौल बन गया। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि शिव पुराण कथा 22 मार्च को संपन्न होगा। सुबह से अपराह्न तक यज्ञ एवं रात आठ बजे तक प्रवचन कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर उप प्रमुख भरत पासवान, राजनारायण यादव, राम विलास यादव, विजय मिश्र, राज कुमार झा आदि थे।
कथा का शुभारंभ करते अतिथि।