- Hindi News
- National
- Madhubani News Community Building Will Be Built After Freeing Encroachment
अतिक्रमण मुक्त करने के बाद बनेगा सामुदायिक भवन
शनिवार काे वार्ड 20 स्थित प्राथमिक विद्यालय के बरामदा पर चित्रगुप्त नगर काॅलाेनी में सामुदायिक भवन के निर्माण काे लेकर बैठक का अायाेजन किया गया। इस दाैरान वार्ड 20 के पार्षद उमेश प्रसाद ने कहा कि वार्ड में 22*22 फीट का सामुदायिक भवन विधायक एच्छिक कोष से प्रस्तावित है। इसके लिए वार्ड में नगर परिषद का 5 कट्ठा 17 धूर जमीन है। वर्तमान में इस जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर इस जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं उक्त जमीन पर अस्थाई घर बना कर रह रहे कुशेश्वर महतो व प्रमोद महतो को स्थानीय लोगों ने रहने के लिए अलग से जमीन उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। इसके बाद ही सामुदायिक भवन निर्माण करने दिया जाएगा की बात बतलाई। वहीं बैठक में मौजूद जिला फुटपाथ रोजी रोटी मजदूर यूनियन के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कॉलोनी में लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की आवश्यक्ता महसूस की जा रही थी। इसी के आलोक में स्थानीय विधासक काे इसके लिए प्रस्ताव दिया गया था। सामाजिक स्तर से इस कार्य में सभी से सहयोग किए जाने का आग्रह किया। बैठक में सोनू महतो, राजेंद्र साह, रजनीश महतो, बैजनाथ महतो, कन्हैया महतो, रामदेव महतो सहित कई अन्य मौजूद रहे।
सामुदायिक भान के लिए प्रस्तावित जमीन के पास जमा भीड़।