- Hindi News
- National
- Jhanjhapur News Cpi Male Hunger Strike Continues For Third Day Three Hospitalized
भाकपा माले की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, तीन अस्पताल में भर्ती
तीन दिनों से भाकपा-माले द्वारा झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय के अम्बेडकर स्मारक के पास 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। सात सदस्यीय भूख हड़तालियों में तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण झंंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती भूख हड़तालियों में पवित्री देवी और रासो देवी शामिल हैं। जबकि माले के भूख हड़ताल पर बैठे योगनाथ मंडल ने बताया कि अतरज देवी और मुर्तजा को डीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि ये दोनों हड़ताली हड़ताल स्थल पर ही मौजूद हैं। मंडल ने कहा कि कोई भी अधिकारियों सुधि लेने नहीं पहुंचे हैं और न कोई वार्ता हो रही है। सिर्फ डॉक्टर की दो दिनों से पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। भूख हड़तालियों मौसम खराब होने के बाद भी अपने मांगों को लेकर तीन दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं।