- Hindi News
- National
- Ladniyan News Dead Body Of Young Man Found Hanging From Tree In Kaurniyahi Village Suspected Of Suicide
कौरनियाही गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का शक
आशंका
थाना क्षेत्र के कौरनियाही गांव में एक पेड़ की डाली से फंदे के सहारे झूलते युवक की शव पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह बरामद की। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक गाढ़ा गांव का रहने वाला सरोज कुमार राम (20)है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। ग्रामिणों ने बताया कि वह जिस लड़की से प्रेम करता था, उस लड़की ने दूसरी शादी कर ली। इसी कारण लड़के ने फांसी लगा जान दे दी। उक्त घटना को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले मृतक के बड़े भाई संतोष कुमार राम के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। जिस आधार पर अनुसंधान जारी कर दिया गया है।उधर ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा है कि मृतक सरोज का उस लड़की से प्रेम प्रवान चढा था उसकी शादी होने होने के बाद युवक ने फांसी पर लटक अपनी जान गंवा बैठा।
युवक के शव के पास ग्रामीणों की भीड़।