- Hindi News
- National
- Madhubani News Declaration Made By Central And State Government Not A Sugar Mill Started Lalit
केंद्र व प्रदेश सरकार की घोषणा बनी छलावा, नहीं चालू हुई चीनी मिल : ललित
भारतीय मित्र पार्टी ने बुधवार को अपने कार्यकर्ता के साथ आवश्यक बैठक जिला कार्यालय सतघारा मे प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी अपनी विचार प्रस्तुत करने व सुझाव दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही युद्ध स्तर पर पार्टी के विस्तार के लिए काम करने को तैयार होने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भामिपा के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग अपने अपने पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से वर्तमान में प्रदेश व केन्द्र सरकार की ओर से चुनाव के दौरान किए गए वादे वो उसे पूरा नहीं करने की याद दिलाएगें। साथ ही लोगों से कहेंगे कि इस बार कम से कम इन झूठे वादे करने वालों की बातों में मत फसना। क्योंकि चुनाव नजदीक आते ही ये लगा फिर से आप लोगों के बीच आकर कुछ नये वादे करेंगे। प्रदेश सरकार ने कहा था कि जीतने के बाद हम इस जिले के चीनी मिल से एक बार फिर धुआं निकालेंगे। वहीं केन्द्र सरकार की ओर से कहा गया था कि हर साल हम दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन दोनों ही अपने वादों को पूरा नहीं किया। आज जिला की स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी मानव शृंखला तो कभी जल संरक्षण व हर घर शुद्ध पेयजल आदि योजना केवल एक छलावा मात्र है। इन सभी योजना में जहां तहां गड़बड़ी ही गड़बड़ी सामने आएगी।
बैठक करते भामिपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता।