प्रभावित इलाकों में जन औषधि केंद्र खोलने की मांग
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना को आम अवाम एवं मध्य वर्गीय लोगों एवं गरीब गुरबों के हित में बताते हुए पूर्व जिला पार्षद चंद्रवीर कामत ने इसकी शाखाएं भूतही बलान पीड़ित इलाकों अाैर घोघरडीहा, हटनी फुलपरास, नौआवाखर, धावघाट समेत अन्य इलाकों में खोले जाने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि अब तक देश के 700 जिलों में इसकी छह हजार से उपर शाखाएं खोली जा चुकी है। जहां जरुरतमंदों को सस्ते दर पर दवाइयां मिल रही है। इतना ही नहीं उक्त जन औषधि केन्द्र प्रधानमंत्री के दुकान के नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने ने कहा है कि महंगे होते इलाज के बीच इस तरह का प्रयास एक सराहनीय कदम है।