शराब पीकर हंगामा करने पर देवर को भिजवाया जेल
बाबूबरही|थाना क्षेत्र के खड़गबनी गांव के लालबाबू मेहता के पुत्र श्रवण कुमार मेहता गुरुवार को शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। जब इन बातों से मना किया तो अपने भाभी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा। श्रवण कुमार मेहता की भाभी संजना मेहता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया।