पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

67 बूथों की सप्तऋषि कमेटी बनाने के लिए विचार विमर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के उमगांव स्थित पार्टी कार्यालय में हरलाखी मंडल भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरलाखी मंडल के सभी 67 बूथों की सप्तऋषि कमेटी बनाने के लिए सघन विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी व संगठन को और मजबूत व धारदार बनाने के लिए भी चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष राम बहादुर ठाकुर को हरलाखी विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। सुपौल में पार्टी की होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जाने के लिए भी विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपाध्यक्ष पलटन कुमार झा, हरि किशोर मोदी, रामबाबू यादव, राघवेश चौरसिया, विकास पासवान, रामकृपाल महतो केशव कुमार सिंह, राम पदारथ रावत, रामचंद्र राय, इंद्रकांत मिश्र, सुभाष मिश्र, शैलेंद्र, किशोरी महतो शंभू नाथ प्रसाद सिंह सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

हरलाखी में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...